अमेरिका में बच्चों को लगेगी ‘फाइजर’ की वैक्सीन

वाशिंगटन: अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्राशासन ने 12 से 15 साल के किशोरों को फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन का आपातकालीन टीका लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। एफडीए ने बयान जारी कर कहा, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोरोनो वायरस की रोकथाम के लिए फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण का विस्तार किया। अब इसमें 12 से 15 साल के किशोरों को शामिल किया गया है। 

विश्व में कोविड-19 रोधी कई टीकों को व्यस्कों को लगाने की ही अनुमति दी गई है। हालांकि फाइजर का टीका कई देशों में 16 साल के किशोरों को लगाया जा रहा है।

हाल ही में कनाडा ने 12 साल और अधिक आयु के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था, ऐसा करने वाला वह पहला देश था। फाइजर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.बिल ग्रूबर ने एपी से कहा,  वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 12 से 15वर्ष के दो हजार से अधिक बच्चों पर परीक्षण करने के बाद टीके के किशोरों के लिए सुरक्षित होने की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.