देश में कोरोना की रफ्तार कम,3.29 लाख नए मामले

नई दिल्ली। देश में संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हो रही है। इसके साथ ही मौतों की संख्या भी कम हो रही है। आंकड़ों के अनुसार 3 लाख 29 हजार 942 नए मामले आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 3876 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान 3,56,082 लोग डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने वालों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली के 74 फीसदी मरीज है।

 राज्यों में जरूरत के मुताबिक भेजे जा रही हैं मेडिकल सामान

केंद्र सरकार ने बताया कि 6,738 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटिलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को विदेशी सहायता के रूप में मिले हैं। ये मेडिकल सामान सभी राज्यों में जरूरत के मुताबिक भेजे जा रही हैं। वहीं भारत में अब तक 17.27 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जिसमें 3.72 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply