असम के 15वें CM बने हिमंत बिस्व सरमा,समारोह में नड्डा भी हुए शामिल

गुवाहाटी । भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ सरमा के साथ उनके 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। वहीं समारोह में  कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।  सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.