देश में अब तक 15.89 करोड़ लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। देश में अब तक करीब 15.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 3 तीन मई को देश में 17 लाख 8 हजार 390 वैक्सीन लगाई गईं।

देश में 1 मई से शुरू हुए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 4 साल के 4 लाख 6 हजार 339 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 94 लाख 48 हजार 289 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। वहीं 62 लाख 97 हजार 900 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई है। फ्रंटलाइन वर्कर की बात करें तो 1 करोड़ 35 लाख 5 हजार 877 लोगों ने टीके की टीके की पहली डोज ली है। वहीं 72 लाख 66 हजार 380 लोगों ने दूसरी खुराक लगवाई है।

Leave a Reply