संक्रमण से मुक्त हुए CM योगी आदित्‍यनाथ

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। योगी ने  ट्वीट कर यह जानकारी दी। योगी आदित्‍यनाथ ने  ट्वीट कर कहा की आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बता दें कि 14 अप्रैल को सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी कोरोना संक्रम‍ित पाए गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। सीएम योगी ने कहा था कि उन्होंने खुद को आईसोलेशन में रखा है और डॉक्‍टरों की सलाह ले रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों भी अपनी जांच करवाने की अपील की थी। बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी ने लखनऊ के सिव‍िल अस्‍पताल में बीते 5 अप्रैल को स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज ली थी। इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.