80 करोड़ गरीब परिवार को मिलेगा 5 किलो मुफ्त राशन

नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में 5-5 किलो अतिरिक्त अन्न मुफ्त में देगी। इससे 80 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर 26000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।पिछले साल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान जब पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था तब इस योजना का ऐलान हुआ था।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश कठिन दौर से गुजर रहा है तब गरीबों को पूरा सपोर्ट मिला। इस योजना पर सरकार के 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। कई राज्य भी केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी सीएम के साथ मीटिंग में कई मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी। दरअसल, कोविड से बचाव के लिए कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि पीएम मोदी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से इनकार किया है और राज्यों से भी इसे अंतिम हथियार के रूप में ही लागू करने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.