After Header-1

CM तीरथ ने कोरोना को लेकर बुलाई आपात बैठक, दिये निर्देश

देहरादूनः  राज्य  में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्थिति की समीक्षा के लिये आपात बैठक में निर्देश दिये हैं कि मास्क और सोशल डिस्टेंंसि्ग का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। श्री तीरथ ने कहा कि बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माने की राशि को 200 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किया जाए। रात्रि कफर्यू सख्ती से लागू किया जाए। शादियों में लोगों की अनुमन्य संख्या को 200 से घटाकर 100 किया जाए। मुख्यमंत्री ने बीजापुर हाउस में कोविड को लेकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए वर्तमान में लागू गाईडलाईन का अक्षरश: पालन करवाया जाना है।

जो भी इसका उल्लंघन करे, उसके खिलाफ कार्यवाही में किसी प्रकार की ढ़िलाई न बरती जाए। राज्य के बोर्डरों पर आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित किए जाएं और बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि आगे की स्थिति का आंकलन करते हुए उसके अनुसार कोविड अस्पताल बनाए जाएं। अधिक से अधिक टेंसि्टंग पर फोकस किया जाए। श्री तीरथ ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोविड के ईलाज के जरूरी दवाईयों की ब्लैक मार्केंटिंग न हो। यदि कोई दवा विक्रेता इसमें लिप्त पाया जाए तो तत्काल लाईसेंस निरस्त करते हुए सख्त से सख्त कार्यवही की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड से संबंधित सभी जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्घ होने चाहिए। दवाईयों की कीमतों पर भी नियंत्रण रखा जाए। जिन जिलों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां नोडल अधिकारी तैनात किये जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.