After Header-1

कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश सरकार, CM योगी हुए संक्रमित

उत्तर प्रदेश में तेजी से बड़ रहे कोरोना ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी संक्रमित कर दिया है। राज्य में संक्रमण का विस्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा,शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि मैं स्व-पृथकवास में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

अखिलेश यादव भी हुए कोविड-19 से संक्रमित

उत्तरप्रदेश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है।  इस बीच सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।अखिलेश ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, अभी-अभी मेरी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट आई है। मैं संक्रमित हो गया हूं। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वे भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहने की विनती भी है।उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में उट ऑफिस में प्रमुख सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह और ओएसडी अभिषेक कौशिक कोरोना पॉजिटिव आए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.