झारखंड में कोरोना से 21 लोगों की मौत,हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह खराब

रांची : झारखंड में 2296 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 635 मरीज ठीक हुए हैं वहींसंक्रमण से 21 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची से 14, धनबाद से एक, पूर्वीजमशेदपुर से चार, गोड्डा से एक और पाकुड़ से एक मरीज शामिल हैं। हर दिन लगातारकोरोना संक्रमण का दायरा राज्य में खासकर राजधानी रांची में भयावह होता जा रहा है।स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1076, बोकारो से 57 , चतरा से 10, देवघर से64,धनबाद से 46, दुमका से 128,  (जमशेदपुर )से 362, गढ़वा से 20, गिरिडीह सेपांच ,गोड्डा से 45, गुमला से 30,हजारीबाग से 66, जामताड़ा से 44, खूंटी से 26,कोडरमा से70, लातेहार से 42, लोहरदगा से 25,पाकुड़ से 26, पलामू से तीन, रामगढ़ से 53,साहेबगंज से 55, सरायकेला से छह,सिमडेगा से दस और पश्चिमी चाईबासा से 27कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 139384होगया हैं। इनमें 13933 सक्रिय केस हैं जबकि 124238 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्यमें 1213 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं।

बिजली शवदाह की दोनों मशीनें खराब 12 शव फंसे हरमू में

वहीं हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह (क्रिमेटोरियम) के दोनों बिजली चुल्ली खराब हो गयेहैं। इनमें से एक चुल्ली तो पहले ही खराब पड़ा था। आज दूसरी चुल्ली के बिगड़ जानेकेबाद वहां कोरोना से मरे 12 लोगों के शव फंसे हुए हैं। वैसे इस बारे में पता चला है किजिला प्रशासन के ध्यान में यह मामला आया है। रांची जिला प्रशासन के द्वारा रांची नगरनिगम को इस सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। ज्ञात है कि, हरमू मुक्तिधाम स्थितक्रीमेटोरियम का संचालन रांची नगर निगम के द्वारा किया जाता है। और कोविडप्रोटोकॉल के अनुसार शवों को जलाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है।रंतु इस क्रिमेटोरियम में खराबी आने के कारण शवों को जलाने में ज्यादा समय व्यतीत हो रहा है।अतः जिला प्रशासन रांची के द्वारा रांची नगर निगम को इस क्रिमेटोरियम को जल्द सेजल्द ठीक कराने का अनुरोध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.