After Header-1

गुजरात में और तेज हुआ संक्रमण, दर्शनार्थियों के लिये बंद हुआ सोमनाथ मंदिर

गुजरात स्थित विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद  कर दिया गाया है। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ महादेव मंदिर का संचालन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोना की मौजूदा परिस्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। मुख्य मंदिर तथा ट्रस्ट संचालित आसपास के अन्य मंदिरों में कल से अगले आदेश तक प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट और सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से आभासी दर्शन-पूजन कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि गुजरात में दिनो दिन कोरोना संक्रमण की बदतर होती स्थिति के मद्देनजर गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर समेत कई उपासनास्थल पहले से ही बंद हैं। राज्य में अब प्रतिदिन आने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या 4500 के आँकड़े को भी पार कर गयी है।

महानगरपालिका चुनाव स्थगित

गुजरात में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलो को देखते हुए  राज्य निर्वाचन आयोग ने गांधीनगर महानगरपालिका के आगामी 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव को आज स्थगित कर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त संजय प्रसाद ने आज यह जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि गुजरात में पिछले कुछ दिनो से कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और ऐसे में उक्त चुनाव के आयोजन को लेकर लोगों में आशंका थी कि इससे मामलों में और बढ़ोत्तरी होगी। माना जा रहा है कि कुछ सप्ताह पहले राज्य की 6 अन्यमहानगरपालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों में चुनाव ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण के विस्फोट में भूमिका निभाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.