कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे करेगी:गहलोत

भीलवाड़ा : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर उसकी कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में राज्य सरकार जनता से किये वादे पूरे एवं उसके पास जो भी काम लेकर आयेगा उसे पूरा किया जायेगा। श्री गहलोत  सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाती रहती है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई टेलीफोन से बात करने में भी डरते हैं तथा व्हाट्स एप पर बात करने के प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि एक बाईस साल की लड़की को बेंगलुरु से पकड़ लाए। इससे पूरी दुनिया में बदनामी हुई। आज मोदी विदेश जाते हैं, वहां आलोचना होती है। उन्होंने कहा कि तेरह जिलों में पानी की योजना का भाजपा के शासन के समय वादा किया गया लेकिन आज तक इस योजना को रार्ष्टीय परियोजना घोषित नहीं किया गया जबकि सोलह परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जा चुका है। भाजपा ने अपने वादे पर भी फैसला नहीं किया हैं। राजस्थान से जनता ने 25 सांसद जीताकर भेजे गये, उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि वादा पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि वादा करना और बात हैं काम करना और बात हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बजट में बड़ी बड़ी घोषणाएं की हैं। जिसके तहत प्रदेश में बीमा होगा और पांच लाख रुपए तक अपना इलाज करा सकेंगे। यह मामूली बात नहीं हैं। बीमा की राशि सरकार वहन करेगी। तीन हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार जबकि चार करोड़ रुपए केन्द्र सरकार देगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक अप्रैल से पंजीयन शुरु हो जायेगा। इस योजना में पैसे वालों को केवल 850 रुपए देने होंगे। उन्होंने कहा कि इसका फायदा लेने के लिए पंजीयन कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को भर्ती की आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय में प्रदेश के चार विधायकों का निधन वाले क्षेत्रों में सरकार ने महिला कालेज खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि महिला का सशक्तीकरण हो। कई वादे किए गए थे, उन्हें पूरे किए गए हैं। कोरोना में भी सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को पहले उनके खाते साढ़े तीन हजार रुपए दे दिए गये हैं और ब एक-दो दिन में उनके खाते में एक हजार रुपए और आ जायेंगे जबकि इसके अलावा एक हजार रुपए और आगामी दिनों में दिए जायेंगे। इससे 35 लाख गरीब लाभान्वित होंगे। श्री गहलोत नेकहा कि अब सरकार के करीब ढाई साल बचे हैं और यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सहाड़ा से महिला को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर यहां की उम्मीदवार जो भी काम लेकर आएंगी, उन्हें शिद्दत के साथ पूरा करेंगे। हमने पूर्व में भी चंबल से पानी लाने का वादा भी निभाया है। ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं हैं। यदि कांग्रेस को सीट जिताओगे तो कई संदेश जाएंगे। सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर राय बनती है। आप सरकार एवं हम सबका साथ दोगे तो अधिकारियों के सामने एक संदेश जायेगा कि जनता सरकार के साथ हैं और वे फिर दौड़-दौड़कर काम करेंगे। इस मौके कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि सहाड़ा के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें कैलाश त्रिवेदी जैसे विधायक मिले। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीता दे और क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सहाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि हम आसानी से जीतेंगे। लेकिन उन्हें लगता हैं कि चुनावी लड़ाई कठिन होगी। तीन चार दिन के बाद वह यहां आकर बैठना चाहते हैं। चुनाव में जो कार्यकर्ता अच्छी मेहनत करेगा सरकार एवं संगठन में उसे पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह संगठन की तरफ से वादा करते हैं कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोंविंंद सिंह डोटासरा ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.