After Header-1

बंगाल में आज दूसरे दिन भी बम बरामद

300×250 ADS-1

कोलकाता। बंगाल में आज प्रथम चरण के मतदान के बीच कोलकाता में लगातार दूसरे दिन बम बरामद हुआ। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के बाद बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने सीआईटी रोड में छापामारी कर वहां स्थित एक झोपड़ी से 26 जिंदा बम बरामद किया है। बॉम्ब स्क्वाड की टीम ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। साथ ही घटना की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। बतातें चलें कि गत गुरुवार की रात को ही पुलिस ने करया थाना क्षेत्र से दर्जनों जिंदा बम बरामद किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.