असम में अगली सरकार महागठबंधन की ही बनेगी, गौरव गोगोई ने कहा,मेरे पिता की जगह लेना मुश्किल

गुवाहाटी:  कांग्रेेश नेता गौरव गोगोई ने कहा कि उनके दिवंगत पिता तरुण गोगोई के स्थान की भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है लेकिन राज्य में अगली सरकार महागठबंधन की ही बनेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी का ही होगा। श्री गोगोई ने कहा,  उनके निधन के बाद हम सभी उनके दिखाये मार्ग और आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। हम उनकी प्रेरणा से अगली सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री तरुण गोगोई ने मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक समय तक राज्य को अपनी सेवायें दी। पिछले साल 23 नवंबर को उनका निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। असम में कांग्रेस के घोषणापत्र के प्रभारी श्री गौरव गोगोई ने हालांकि कहा कि चुनाव के बाद महागठबंधन के बहुमत हासिल करने की स्थिति में मुख्यमंत्री कांर्ग्रेस का ही होगा। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किये जाने के बारे में पूछे जाने पर श्री गोगोई ने कहा, अब तक मैं महाजोत’के लिए चुनाव जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ। मैं किसी भी पद के लिए नहीं दौड़ रहा पार्टी ने मुझे बहुत सारी जिम्मेदारी दी हैं, जिससे मैं खुश हूं। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता श्री गोगोई ने कहा कि उनकी पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाया जाय, इसके बारे में कोई निर्णय लेने से पहले निर्धारित पार्टी के फार्मूले का पालन किया जायेगा। गौरतलब है कि असम में वर्ष 2001 से 15 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा  और आंचलिक गण मोर्चा के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था। भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व किया। चुनाव नजदीक आने पर हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाला बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट  भी महागठबंधन में शामिल हो गया है।

Leave a Reply