After Header-1

सीमा पार कराने की कोशिश मे एक दलाल सहित 3 गिरफ्तार

कोलकाता, BSF दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बंगाल के नदिया जिले से अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने की कोशिश करते एक दलाल को महिला व बच्चे सहित गिरफ्तार किया है।  बॉर्डर आउट पोस्ट झोरपारा इलाके से 8वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने तीनों को उस वक्त पकड़ा जब दलाल, महिला व बच्चे को बांग्लादेश से भारतीय सीमा में दाखिल कराने की कोशिश कर रहा था। बॉर्डर आउट पोस्ट झोरपारा के क्षेत्र में अवैध मानव तस्करी के बारे में बीएसएफ खुफिया विभाग से प्राप्त एक विश्वसनीय सूचना पर कार्य करते हुए झोरपारा के क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने निर्माणाधीन लीनियर बॉर्डर आउट पोस्ट झोरापारा की दीवार के पीछे कुछ संदिग्ध शोर सुना।
पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और भारत की तरफ से दीवार के पास एक आदमी को देखा और कुछ देर बाद एक महिला और एक बच्चा दीवार के दोनों ओर रखे सीढ़ी के सहारे नीचे उतरे और अन्य दो महिला और दो पुरुष दीवार पर थे। पार्टी ने तुरंत उन्हें चुनौती दी तथा एक दलाल, एक महिला तथा एक बच्चे को गिरफ्तार कर लिया। बाकी घुसपैठिए दीवार से नीचे कूद गए और अंधेरे और घनी वनस्पति का लाभ उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग गए। पकड़े गए लोगों में महिला पूजा दामू शर्मा, पति – दामू चंदलाल शर्मा (29), निवासी- उल्लाश नगर, सेक्टर – 3, थाना – एक नंबर कल्याण (मुंबई) व उसका छह साल का बेटा है। वहीं, भारतीय दलाल का नाम उत्तम बाला (24) है।वह नदिया जिले के धंतला थाना अंतर्गत ग्राम- श्रीरामपुर (बोर्नबेरिया) का निवासी है। दलाल उत्तम बाला ने खुलासा किया कि वह एक भारतीय नागरिक है और पिछले दो सालों से कई तरह के सीमा अपराधों में शामिल है।उसने अपने कई साथियों के नामों का भी खुलासा किया जो मवेशी की तस्करी, गांजा तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल है। इनमें गांव- कानिबामनी के शहाबुद्दीन सरदार, प्रदत धाली और ग्राम शिमुलतला के सबजोत बिस्वास और गांव मनसहाटी के सेलन बिस्वास का उन्होंने नाम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.