चक्काजाम : किसानों ने सड़कें की बंद

चंडीगढ़: किसान यूनियनों द्वारा शनिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के दौरान पंजाब और हरियाणा में नए केंद्रीय कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कई जगह सड़कें अवरुद्ध कर दीं।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और यातायात का मार्ग बदलने के लिए सभी प्रबंध कर लिए हैं। विभिन्न किसान निकायों से जुड़े प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.