पूर्वी लद्दाख में भारत के कड़े रुख से स्थिति स्थिर: राजनाथ

बेंगलुरु :Defense Minister Rajnath Singh called to give information about 25th Arrow India show रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  25 वें एरो इंडिया शो के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में  कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के कड़े रुख और सेना के जवानों जवानों की बहादुरी के कारण स्थिति में स्थिरता आई है। सिंह  तीन दिनों तक चलने वाले एयरो इंडिया शो का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि एयरो इंडिया शो का आयोजन एक दोहरी चुनौती है। पहली चुनौती कोरोना महामारी के रूप में सबके सामने हैं तो दूसरी चुनौती उत्तरी सीमा पर सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि हमारे सख्त रुख, तुरंत की गई कार्रवाई और सीमा पर हमारे जवानों की बहादुरी के कारण स्थिति में स्थिरता आई है। साथ ही हमने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के प्रति अपनी वचनबद्धता का भी प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले 10 महीने से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है और भारतीय सेना ने चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा को बदलने की एक तरफा कोशिश को विफल कर दिया। श्रीसिंह ने कहा कि एरो इंडिया के इतिहास में पहली बार हाइब्रिड तरीके से यह आयोजन किया जा रहा है यानी प्रदर्शनी स्थल पर भी कार्यक्रमों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और वर्चुअल माध्यम से भी प्रतिभागी इस आयोजन से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस बार प्रदर्शनी का आयोजन हाइब्रिड तरीके से किया गया है। प्रदर्शनी के आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय का सहयोग करने के लिए उन्होंने कर्नाटक सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को धन्यवाद दिया। एरो शो में कुल मिलाकर 600 कंपनियां हिस्सा ले रही है जिनमें से 78 विदेशी हैं। भारत की 522 कंपनियां भी एरो शो में हिस्सा ले रही हैं जबकि देश और दुनिया की 203 कंपनी वर्चुअल माध्यम से एयरो इंडिया आयोजन से जुड़ेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.