टोक्यो:More than a dozen chickens found dead at a poultry farm in Ibaraki in Japanजापान में इबाराकी के एक पॉल्ट्री फार्म में एक दर्जन से अधिक मुर्गियों को मृत पाया गया। इस कारण इबाराकी इस सर्दी में बर्ड फ्लू के मामलों को दर्ज करने वाला 17वां प्रांत बन गया है। बर्ड फ्लू के प्रसार के बीच इबाराकी प्रांत में लगभग 840000 मुर्गियों को मार दिया जाएगा। जापान के एनएचके प्रसारणकर्ता ने बताया कि शिरोसतो शहर स्थित पॉल्ट्री फार्म ने मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया। इसके अलावा इबाराकी प्रांत ने पॉल्ट्री फार्म से करीब तीन किलोमीटर (1.8 मील) के दायरे को ‘ प्रतिबंधित आवाजाही क्षेत्र ’ घोषित कर दिया है, जहां मुर्गियों और अंडों को लाना प्रतिबंधित होगा। जापान के कृषि, वानिकी एवं मत्स्य मंत्रालय के मुताबिक नवंबर में शुरू हुए बर्ड फ्लू के सर्दियों में दिखे प्रकोप के कारण एक सीजन में मुर्गियों के मारे जाने के संदर्भ में सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं। इस सीजन में 60 लाख से अधिक मुर्गियों को मारा गया है। इसके अलावा बर्ड फ्लू के प्रकोप से करीब 40 फार्म प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण टोयामा प्रांत में लगभग 140000 मुर्गियों को मार दिय गया था।