नेताजी की जयंती पर मोदी ने नमन किया

नयी दिल्ली: Prime Minister Narendra Modiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट किया, ‘‘ महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी की जयंती को देश भर में हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा। श्री मोदी खुद आज कोलकाता में पराक्रम दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने नेताजी की जयंती की पूर्व संध्­या पर सिलसिलेवार ट्विट कर कहा था, ‘‘ कल, भारत के महान नेता नेताजी सुभाष चन्­द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगा। देश भर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में से एक विशेष कार्यक्रम गुजरात के हरिपुरा में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर 1 बजे शुरू हो रहे कार्यक्रम में शामिल होइये। ’’ उन्होंने कहा था कि हरिपुरा का नेताजी सुभाष चन्­द्र बोस के साथ एक विशेष संबंध रहा है। 1938 के ऐतिहासिक हरिपुरा अधिवेशन में नेताजी बोस ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था। हरिपुरा में कल का कार्यक्रम हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी बोस के योगदान को एक श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply