मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब खुद ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और सीधे तौर पर वहां के लोगों से जुड़ेंगे और जमीनी तस्वीर जानेंगे। दरअसल, भाजपा हाईकमान भी काफी लंबे समय से यह चाह रहा है कि सरकार जनता के पास जाए, लोगों की समस्याओं को जानें और उसका समाधान निकालें ।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब खुद ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और सीधे तौर पर वहां के लोगों से जुड़ेंगे और जमीनी तस्वीर जानेंगे। दरअसल, भाजपा हाईकमान भी काफी लंबे समय से यह चाह रहा है कि सरकार, जनता के पास जाए, लोगों की समस्याओं को जानें और उसका समाधान निकालें। इस दिशा में प्रयास जरूर किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगाया गया लेकिन बंद करना पड़ा। जनता दरबार जनता के हित में था। रोजाना ही किसी न किसी मंत्री की ड्यूटी भाजपा मुख्यालय में लगती थी और मंत्री भी आते थे। जनता की समस्याओं को सुनते थे। लेकिन सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य नहीं होने के कारण जनता दरबार लंबा नहीं चल पाया।

इस दिशा में मुख्यमंत्री का यह प्रोग्राम अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। हां, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस प्रोग्राम को सफल बनाने में नौकरशाहों को भी सक्रिय होना होगा, तभी सरकार की मंशा सफल हो पाएगी। मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को सुनेंगे। वहीं, तुरंत अफसरों को जनता की समस्याओं का समाधान भी करना पड़ेगा। तभी जाकर मुख्यमंत्री को सफलता मिलेगी। इसके अलावा अफसरों को ब्लाक स्तर पर भी सक्रिय होना होगा। जनता के सामने कई तरह की समस्याएं रहती हैं। सभी लोग सक्षम भी नहीं हैं कि हर काम के लिए देहरादून आएं। इसलिए मुख्यमंत्री का पूरे प्रदेश का भ्रमण अपने आप में वाकई सराहनीय है।

कुल मिलाकर सरकार का एक ही मकसद है कि जनता की समस्या का समाधान हो। उम्मीद की जानी चाहिए कि मुख्यमंत्री के प्रदेश दौरे का लाभ इस पर्वतीय प्रदेश के लोगों को जरूर मिलेगा। इसके लिए सभी को चैकन्ना भी होना होगा। वर्ष 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा, सरकार भी चाहती है कि जन समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाए। इस पहाड़ी प्रदेश में स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और पेयजल की दिक्कत है। माना जा रहा है कि इससे लोगों में भी अपने हक के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे अपनी जिम्मेदारी को महसूस करेंगे। साथ ही, अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास आएंगे और मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री की इस पहल में सहयोग करना चाहिए। सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसकी जानकारी लोगों को नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार का सहयोग करना होगा। सरकार और संगठन में सही तालमेल होना भी जरूरी है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। कुल मिलाकर, सरकार का मकसद जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इस दिशा में खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सजग हंै, यह पूरे प्रदेश के लिए काफी अच्छी बात है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को निश्चित रूप से मिलेगा।

अंतत: भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाले जनता दरबार को बंद करना पड़ा। इसके बाद जनपदों में जनता दरबार लगाने की कोशिश की गई। इस क्रम में प्रभारी मंत्रियों की भी तैनाती हर जनपदों में की गई ताकि हर मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जनपदों में आम लोगों की समस्याओं को सुनें और सुलझाएं लेकिन ज्यादातर मंत्रियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिससे जनपदों में आयोजित होने वाले जनता दरबार को भी बंद करना पड़ा। परंतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद ही पूरे प्रदेश में भ्रमण करके आम जनता की समस्याओं को सुलझाने की पहल की है जिसकी चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

असल में प्रदेश में केंद्र और राज्य दोनों की योजनाएं संचालित हैं लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply