बलिया मामले को लेकर योगी पर प्रियंका ने साधा निशाना

लखनऊ:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बलिया में हुये गोलीकांड को लेकर विधायक के रूख को देखते हुये योगी सरकार को साफ करना चाहिये कि वह किसके साथ है। श्रीमती  ने कहा कि भाजपा के विधायक सुरेन्द्र  खुलकर बलिया गोलीकांड के आरोपी का पक्ष ले रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धीरेन्द्र  पुलिस के चंगुल में था लेकिन बाद में वह फरार हो गया। भाजपा को स्पष्ट करना होगा कि वह वास्तव में किसके साथ है। उन्होने ट्वीट किया ‘‘ बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है। खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है।  उन्होने लिखा ‘क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं। यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.