Browsing Tag

dead

चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

सेना बेस के नौसैनिक हवाई स्टेशनआईएनएस गरुड़ पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर एयरस्टेशन से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
Read More...

यात्री बस में लगी आग ,12 लोगों की मौत , 21 घायल

मुबंई । महाराष्ट्र के नासिक में  एक निजी यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने और उसमें आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के औरंगाबाद-नासिक मार्ग पर हुई जब बस यवतमाल से मुंबई की ओर आ रही थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का…
Read More...

युगांडा में इबोला विस्फोट ,11 लोग अब तक मरे

युगांडा मेंकम्पाला।पूर्वी अफ्रीकी स्थलबद्ध देश युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप दिखायी देने लगा है। इसके सेंट्रल डिस्ट्रिक मुबेंदे में इस बीमारी की चपेट में आकर 11 लोग मारे गये। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी। मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये ट्वीट में कहा…
Read More...

उत्तर प्रदेश : बाराबंकी में दो बसों की भिड़ंत, आठ लोग मरे

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर…
Read More...

मणिपुर विनाशकारी भूस्खलन: मृतकों की संख्या हुई 42, लोगों की तलाश जारी

इंफाल। मणिपुर में हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 42 हो गई। वहीं राहत एवं बचाव दल खराब मौसम के बावजूद जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। मणिपुर के तुपुल में 29 और 30 जून की दरम्यानी रात को भूस्खलन हुआ था। उधर, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दक्षिणी इंफाल के आईजीएआर में स्थित असम…
Read More...

मणिपुर में भूस्खलन,  सेना के  दो जवानों की मृत्यु ,20 लापता

इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना (टीए) के दो जवानों की मृत्यु हो गई जबकि 13अन्य को बचाया लिया गया। इसके अलावा 20 लोग लापता हैं। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। रक्षा अधिकारी ने…
Read More...

अफगानिस्तान : काबुल में बम विस्फोट, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 20 ,कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो स्कूलों के पास सुबह तीन धमाके हुए हैं। धमाकों में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। काबुल में ये धमाके अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। इस घटना के बाद काबुल में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा…
Read More...

दिल्ली में मृत मिली युवती, ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी, 22 को थी शादी

नैनीताल । आगामी 22 अप्रैल को जिस बेटी की शादी के लिए पूरा परिवार उत्साह व खुशी के साथ जुटा हुआ था, दिल्ली से उसकी अचानक मौत की खबर आई है। जानकारी के अनुसार नगर के सूखाताल क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय ज्योति की इसी माह 22 अप्रैल को शादी होनी तय थी। परिवार के साथ वह स्वयं भी शादी की तैयारियों में जुटी…
Read More...

काउई द्वीप पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त ,4 लोग मरे

हवाई। काउई द्वीप पर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रसारक के अनुसार यह दुर्घटना पैसिफिक मिसाइल रेंज फैसिलिटी के पास हुई। सिकोर्स्की एस-61एन हेलिकॉप्टर क्रोमैन कॉर्पोरेशन के अनुबंध के तहत प्रशिक्षण कार्यों को अंजाम दे रहा था। अमेरिका के…
Read More...

उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब से सात लोग मरे,12 बीमार

आजमगढ़। उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार है। जहरीली शराब की यह घटना आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र के छिटपुट गांवो में हुयी है। इस घटना में सात लोगों के जान गंवाने की सूचना है हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। एक दर्जन से…
Read More...