After Header-1
Browsing Category

दुनिया

ताइवान में शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, चार लोगों की मौत

ताइपे। जापान में बुधवार को सुबह भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई, कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं तथा सुनामी आ गई। भूकंप के कारण दक्षिणपूर्वी शहर हुलिएन के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी पहली मंजिल ढह गई है तथा शेष इमारत झुक…
Read More...

वियतनाम के उत्तरी प्रांत में कोयला खदान में आग लगने से 4 की मौत, 7 घायल

हनोई। वियतनाम के उत्तरी प्रांत क्वांग निन्ह में मीथेन गैस की आग में बुधवार को चार कोयला खनिकों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए। वियतनाम की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना उस समय हुयी जब कैम फा शहर में 23 वर्ग मीटर में फैली खदान में कथित तौर पर खुदाई चल रही थी। यह खदान वियतनाम नेशनल…
Read More...

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, सावित्री जिंदल ने छोड़ा पार्टी का साथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब भारत की सबसे अमीर महिला और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शुमार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें उनका इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब उनके बेटे नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में…
Read More...

भारत-चीन ने एलएसी से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों के हल के लिए की वार्ता

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई और‍ दोनों पक्षों ने इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएएसी) से पूरी तरह से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में…
Read More...

बाल्टीमोर में मालवाहक जहाज टकराया, पुल गिरा, लोगों की तलाश जारी

बाल्टीमोर। बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज एक प्रमुख पुल से टकरा गया, जिससे पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया। इसकी वजह से कई वाहन पानी में गिर गए और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक टकराने वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं। यह स्पष्ट…
Read More...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, पांच चीनी नागरिकों सहित छह मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को चीनी नागरिकों वाली बस में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने को टक्कर मारने से कम से कम पांच चीनी नागरिकों सहित छह व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। ये चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे…
Read More...

केन्या में बम विस्फोट, चार की मौत,11 घायल

नैरोबी। पूर्वोत्तर केन्या के मंडेरा शहर में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सिटीजन डिजिटल समाचार पोर्टल ने अपनी बताया कि सोमवार सुबह एक होटल में बम विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंडेरा पुलिस प्रमुख सैमवेल…
Read More...

मॉस्को में समारोह स्थल पर हमले में अब तक 93 लोगों की मौत, 11 हिरासत में

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन बच्चों समेत 93 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने इस हमले की…
Read More...

भारत ने जर्मनी के दूतावास के ड‍िप्‍टी हेड को किया तलब

नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को यहां जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन दूत जॉर्ज एनजवीलर को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने तलब किया और…
Read More...

पीएम मोदी ने भूटान में भारत के सहयोग से बने अस्पताल का किया उद्घाटन, अब स्वदेश रवाना

थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के उनके समकक्ष शेरिंग टोबगे ने भारत के सहयोग से निर्मित एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया। ‘ज्ञाल्त्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ 150 बिस्तर वाला आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल है जिसे थिम्पू में भारत सरकार के सहयोग से बनाया गया है।…
Read More...