After Header-1
Browsing Category

आलेख

एग्जिट पोल्स : सिर्फ धंधा है या कुछ और इरादे भी हैं?

बादल सरोज मतदान पूरा होते ही–जैसी कि आशंका थी – सारा मीडिया एग्जिट पोल्स से बजबजाने लगा। कथित सर्वे के आधार पर निकाले गए अनुमानों को सचमुच के परिणामों की तरह दिखाया जाने लगा। इतने अधिकारपूर्वक सीटों का एलान किया जाने लगा कि जैसे गिनती पूरी हो चुकी है और निर्वाचित सांसद भी घोषित किये जा चुके…
Read More...

संघ-भाजपा : “न तुम हमें जानो, न हम तुम्हें जाने” की जुगलबन्दी फिर शुरू

 बादल सरोज अचानक से एक बार फिर आरएसएस और भाजपा के बीच “न तुम हमें जानो, न हम तुम्हें जाने” के युगल गीत की जुगलबंदी शुरू हो गयी है। जितना पुराना यह मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा और हेमंत कुमार और सुमन जी की आवाज में गाया गीत है – उतनी ही पुरानी, शायद उससे भी कुछ अधिक पुरानी इसे एक निश्चित अंतराल…
Read More...

पिछड़ों का आरक्षण कौन छीन रहा है?

राजेंद्र शर्मा अब जबकि सिर्फ सातवें चरण में 57सीटों के लिए मतदान बचा है और चुनाव के नतीजे बस तीन दिन दूर हैं, इसके अनुमानों में जाना उपयुक्त नहीं होगा कि इस बार के करीब पौने दो महीने लंबे, चुनाव के पूरे दौर में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संघ-भाजपा के प्रचार में जैसी बदहवासी…
Read More...

अज्ञान और अविवेक का विजय-पर्व?

जवरीमल्ल पारख 20 सितंबर, 1995 के दिन दक्षिण दिल्ली के एक मंदिर में गणेश जी की मूर्ति की सूंड को दूध पिलाया गया और कुछ ही क्षणों में वह दूध ग़ायब हो गया। यह बात कुछ ही देर में एक जगह से दूसरी जगह फैलती गयी और जगह-जगह लोग गणेशजी की मूर्तियों को दूध पिलाने लगे। यहां तक कि अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा…
Read More...

राजेंद्र शर्मा के दो लघु व्यंग्य

1. अब की बार नरेंद्रावतार! हम तो पहले ही कह रहे थे कि अब और इंतजार क्यों करना? नरेंद्र मोदी जी को अवतार घोषित कर देना चाहिए। सच तो यह है कि जब मोदी जी ने उंगली पकड़ाकर, राम लला को अयोध्या में उनके घर पहुंचा दिया, उसके बाद भी उन्हें अवतार घोषित नहीं करना तो बाकायदा उल्टा भी पडऩे लगा था।…
Read More...

भ्रष्टाचार कथा अनंता : दस साल में बीस लाख करोड़!

(टिप्पणी : संजय पराते) भाजपा का "चाल, चेहरा और चरित्र" स्पष्ट है। विश्व की कथित रूप से सबसे बड़ी पार्टी और उसकी मातृ संस्था आरएसएस वास्तव में विश्व की सबसे अमीर पार्टी और संस्था है, तो यह अब कोई रहस्य नहीं है। यह अमीरी इस पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के दान पर नहीं, बल्कि आम जनता और देश…
Read More...

सांड को पूंछ से पकड़ने का पर्यावरणीय पाखंड

बादल सरोज गर्मी प्रचंड है – इतनी प्रचंड कि कहीं ट्रेक्टर के बोनट पर रोटियाँ सेंकने, तो कहीं रेत में पापड़ भूने जाने की खबरें आ रही हैं। तापमान हाफ सेंचुरी के एकदम नजदीक पहुँच गया है। मनुष्य का शरीर 37-38 डिग्री तक का तापमान सह सकता है, मगर गर्मी है कि अनेक जगहों पर 47 से 49 तक पहुँच चुकी है।…
Read More...

हम गिनती नहीं बताएंगे!

व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा शुक्र है सुप्रीम कोर्ट का कि उसने बेचारे चुनाव आयोग की इज्जत बचा ली। मीनार पर चढ़कर एलान कर दिया कि चुनाव आयोग ने अगर डाले गए वोटों की गिनती नहीं बताने का एलान कर दिया है, तो कर दिया है। उसे हम गिनती बताने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। और अदालत गिनती बताने के लिए मजबूर करे…
Read More...

“प्रगट कृपाला दीनदयाला” देवदूत मोदीजी, आपको हमारा नमस्कार!

व्यंग्य : विष्णु नागर अपने मोदी जी को लगने लगा है कि वे देवदूत हैं। इन्हें ऐसी अनुभूति होने लगी है कि इन्हें इनकी मां ने जन्म नहीं दिया है। इन्होंने बायोलाजिकली शरीर धारण किया ही नहीं है, बल्कि ये 'प्रगट' हुए हैं। 'परमात्मा' ने इन्हें ऊपर से टपकाया है। ये 'प्रगट कृपाला, दीनदयाला' हैं। इनका…
Read More...

दहशत और उसे बनाए रखने का घना जाल है इस खामोशी के पीछे

आलेख : बादल सरोज पहले आम चुनाव के बाद 1977, 84 और 89 को छोड़कर इस बार का चुनाव भारत के संसदीय लोकतंत्र में संभवतः सबसे ज्यादा गहमागहमी वाला चुनाव है। इसके बावजूद और खुद प्रधानमंत्री सहित सत्ता पार्टी द्वारा इस चुनाव में उन्माद भड़काने की हर संभव-असंभव-अप्रत्याशित-आपराधिक कोशिशों के बावजूद अप्रैल से…
Read More...