आलिया-दीपिका से रोमांस करेंगे रणबीर!

मुंबई:  संजय लीला भंसाली पचास के दशक की सुपरहिट फिल्म बैजू बावरा का रीमेक बनाने जा रहे हैं। फिल्म  में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आ सकते हैं।  बैजू में भारत भूषण और मीना कुमारी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कहा जा रहा है कि बैजू बावरा के रीमेक के लिए कांस्टिग फाइनल की जा रही है। इसमें बैजू बावरा का लीड रोल रणबीर कपूर प्ले करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी बैजू और तानसेन की लड़ाई के बीच की कहानी है। तानसेन के रोल के लिए जरा उम्रदराज एक्टर की तलाश की जा रही है। अभी तक इस बात का फैसला नहीं हो पाया है कि तानसेन का रोल कौन प्ले करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.