10 साल बाद उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, “समान कार्य–समान वेतन” पर सरकार का ऐतिहासिक फैसला

राज्य सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित निर्णय लेते हुए 10 वर्षों से निरंतर सेवायोजित उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य–समान वेतन” का लाभ देने की मुहर लगा दी है। इस ऐतिहासिक फैसले से उपनल कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है। निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए गठित समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने हमेशा यह भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों को न्यायसंगत लाभ दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे वर्षों से चली आ रही वेतन असमानता समाप्त होगी।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उपनल कर्मचारी राज्य के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और समान कार्य करने के बावजूद असमान वेतन मिलना न्यायोचित नहीं था। सरकार ने कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को सम्मान देते हुए यह फैसला लिया है।

उपनल कर्मचारी संघ ने सरकार और मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। अंत में मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करती रहेगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.