विपक्ष को कोरोना पर सियासत के बजाय सहयोग करना चाहिए: कौशिक

देहरादून : उत्तराखंड में तेजी से बड़ रहे कोरोने के मामलो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष को कोरोना पर सियासत के बजाय सहयोग करना चाहिए। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत के नेतृत्व में सरकार लोगो को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए 24 घण्टे प्रत्येक स्तर पर नजर गड़ाये हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना विश्वव्यापी समस्या है और पूरी दुनिया इससे जूझ रही है। उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में कोविड के खिलाफ चल रहे अभियान में सरकार पूरी तरह से जुटी है। अस्पतालो में बेड कम पड़ने पर बेड बढ़ाये गए हैं।

रेमडिसिविर का स्टॉक बढ़ाया गया है तो कोविड की आड़ में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य राज्यों की तुलना में रिकवरी दर बेहतर है। कांग्रेस को आरोपों के बजाय लोगों के बीच में जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी है, लेकिन इसका उपचार भय उत्पन्न कर नहीं, बल्कि सयंम से कोविड के उपचार के नियमो का पालन कर किया जा सकता है। हमें कोविड को हराने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना है, ना कि व्यवस्थाओं में दोष ढूंढकर वातावरण को भयावह बनाना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सीजन सहित जरुरी उपकरणो की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री लगातार राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मई से राज्य में सभी नौजवानो और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का वैक्सिनेशन किया जाएगा। कोरोना पर विजय पाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.