चारधाम यात्रा की गाईडलाईन के संबंध में बैठक 29 को देहरादून में

 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बैठक की अध्यक्षता करेंगे

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंध बोर्ड द्वारा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आगामी चारधाम यात्रा की गाईडलाईन तय करने हेतु बैठक कल बृहस्पतिवार 29 अप्रैल को आयोजित हो रही है।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी है। बताया कि चारधाम यात्रा के संबंध में बैठक कल दिन में 12.30 बजे से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सभागार में शुरू होगी।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल/ देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर सचिव पर्यटन जुगल किशोर पंत, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, पर्यटन विकास परिषद के अपर निदेशक विवेक चौहान सहित पर्यटन-तीर्थाटन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला चमोली, रूद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षको को भी बुलाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.