पत्रकारों के संघर्ष और नई जिम्मेदारी पर प्रिंस शर्मा का क्या बोले? जानिए…

रुड़की। प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की के पत्रकार हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज की वास्तविक समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पत्रकारिता ने प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई है, जहां पत्रकार हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों की आवाज को मजबूती से सामने रखते हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसका निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे शासन-प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने प्रेस क्लब के चुनाव को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण बताते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, महासचिव मोनू शर्मा, सचिव सलमान मलिक, डायरेक्टर अनवर राणा, परवेज आलम, विशाल यादव, अमित शर्मा, पुनीत रोहिल्ला समेत पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, असलम अंसारी, डॉक्टर अरशद हुसैन और संदीप चौधरी को भी फूल मालाओं और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.