कुंभ मेला से पहले सफाई अभियान तेज—अतिक्रमणकारियों को मिली सख्त चेतावनी

हरिद्वार। कुंभ मेला अधिकारी की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए अतिक्रमण के मुद्दे के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। सोमवार को नगर निगम और मेला अधिष्ठान की संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में की गई।

टीम ने सबसे पहले हर की पैड़ी पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर फड़ के रूप में सामान बेचने वालों को हटाया। इसके बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए सुभाष घाट, CCR क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला तक अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर न केवल चालान काटा जाएगा, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।

अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि आगामी कुंभ मेला को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर स्वरूप देने के लिए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.