सामाजिक सेवा से मिली राष्ट्रीय पहचान—कौन हैं वीरांगना सावित्री बाई फुले फेलोशिप पाने वाली कविता जोगेला?

उत्तरकाशी। बाड़ाहाट उत्तरकाशी की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कविता जोगेला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 13 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से प्रदान किया जाएगा।

कविता जोगेला वार्ड संख्या 4 की पूर्व वार्ड मेंबर रह चुकी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर की सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया। उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ (MA, B.Ed.), उन्होंने स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक ब्यूटी पार्लर भी संचालित किया है।

कविता जोगेला सामाजिक रूप से सक्रिय परिवार से आती हैं। उनके पिता दिलीप आर्य उत्तरकाशी के विख्यात टेलर मास्टर माने जाते हैं और समाज में अपनी पहचान रखते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान चयनित होने पर जनपद के डॉ. सी.एल. भारती, डॉ. मनवीर गौतम, रमेश कोहली, रमेश बंठवाण, भूपेंद्र सिंह सहित कई प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी हैं। जनपद में उनके सम्मान की खबर से खुशी और गर्व का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.