After Header-1

दिल्ली में हर शख्स को कोविड-19 का टीका मुफ्तः cm केजरीवाल

नयी दिल्लीः  राजधानी दिल्ली में बड़ रहे कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐलान किया कि  सरकार एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर शख्स को कोविड-19 का टीका मुफ्त में लगाएगी।केजरीवाल ने कहा,  दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त टीका देने का फैसला किया है। हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इसे शीघ्रातिशीघ्र खरीदा जाए और लोगों को जल्द से जल्द दिया जाए।

कोविड-19 टीके की कीमत एक समान होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह समय लाभ कमाने को नहीं है बल्कि मदद करने का है। केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से टीके की कीमत को घटाकर 150 रुपये प्रति टीका करने की अपील की। उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की कीमत पर लगाम लगाने भी अपील की है।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि टीका के लिए को-विन या फिर आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले की ही तरह होगी और इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी वही लगेंगे जिसकी पहले जरूरत होती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.