रुड़की। देहरादून रोड स्थित एक होटल में रविवार की शाम संगीत, उत्साह और सम्मान से सराबोर हो उठी। दि वॉयज ऑफ इंडिया और म्यूजिकल ग्रुप ऑफ रुड़की के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम, अंकुश राज के नाम” में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकुश राज एडवोकेट का भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि अंकुश राज एडवोकेट का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद दि वॉयज ऑफ इंडिया और म्यूजिकल ग्रुप ऑफ रुड़की के निदेशक सलीम खान, कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद समीर और प्रेमचंद मेहरा एडवोकेट ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और अवार्ड देकर सम्मानित किया। साबरी कंसलटेंसी सर्विसेज के निदेशक इंजीनियर मुजाहिर हुसैन ने भी उन्हें पगड़ी पहनाई।
अपने संबोधन में अंकुश राज एडवोकेट ने कहा कि सलीम खान ने राष्ट्रीय एकता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि “सलीम खान ने जिस सौहार्दपूर्ण माहौल में यह आयोजन किया है, वह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।” उन्होंने आयोजकों और कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए म्यूजिकल ग्रुप ऑफ रुड़की को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अंकुश राज ने बताया कि भविष्य में इसी ग्रुप द्वारा बड़े स्तर पर संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे।
गीतों से सजी इस शाम में रुड़की और आसपास के जिलों से आए कलाकारों — सलीम खान, बिट्टू सरदारजी (खतौली), मोहम्मद समीर, मुकेश यादव, तरन्नुम फारुकी, अनिल वर्मा, नफिसुल हसन, आरिफ मिर्जा, दानिश सिद्दीकी, मोहम्मद अकबर आदि — ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद मेहरा एडवोकेट और प्रमोद नौटियाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता टेक बल्लभ, रिंकू बत्रा, मोहम्मद दानिश, डॉ. साजिद हसन, राजकुमार सैनी, रियासत अली खान एडवोकेट, डॉ. राव रहमान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।