सीएम धामी ने दी डॉक्टरों को विशेष निर्देश — मंत्री धन सिंह रावत की माता जी के उपचार में बरती जाए पूरी सावधानी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर रात अचानक दून अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि माता जी के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान डॉ. धन सिंह रावत और उनके परिजनों से भी भेंट कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और जरूरत पड़ने पर किसी भी स्तर की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की इस देर रात की उपस्थिति से स्वास्थ्यकर्मियों में भी जिम्मेदारी का भाव दिखा और उन्होंने मंत्री की माता जी के उपचार में पूरी सावधानी बरतने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.