दिल्लीः ऑक्सीजन की कमी से 20 गंभीर मरीजों की मौत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के कई अस्पतालों में अब भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत बनी हुई है।  जयपुर गोल्डन अस्पताल में  ऑक्सीजन की कमी के कारण 20 गंभीर मरीजों की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि ऑक्सीजन कमी बरकरार है और अब तो यहां केवल 30 मिनट की आपूर्ति लायक ऑक्सीजन बची है। इससे पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हो गयी थी ,  हालांकि यहां के अस्पताल प्रबंधन ने इन मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी होने से इंकार किया है।

गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के चलते राजधानी के किसी भी अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों के बीच खौफ और भय का माहौल है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.