देहरादून। मूसलधार बारिश से रिसपना नदी उफान पर आ गई, जिससे वार्ड नंबर 48 बद्रीश कॉलोनी, खासकर एमडीडीए कॉलोनी अपर राजीव नगर के घरों में पानी भर गया। इस दौरान कई कारें और दोपहिया वाहन भी बह गए। लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुँचा है।
सुबह करीब 5 बजे क्षेत्रीय पार्षद कमली भट्ट मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू कराने के लिए आपदा प्रबंधन टीम व अधिकारियों को बुलाया। नगर निगम द्वारा बॉबकट मशीन से घरों में भरा मलबा निकाला गया।
तेज़ बहाव से नदी किनारे बने पुस्ते टूट गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। पार्षद भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा स्थापित आपदा कंट्रोल रूम से पूरा सहयोग मिल रहा है।
राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल जी , विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ जी तहसील से अंकित रावत जी , बिजली विभाग से एसडीओ जगपाल सिंह जी , नगर निगम इंस्पेक्टर महिपाल जी , सुपरवाइजर अरुण व धनंजय ठाकुर, साथ ही अनिरुद्ध भट्ट, दिवाकर नौटियाल, अंकित मंदरवाल, रेखा रावत, अरुण जी व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग किया
