After Header-1

उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ में प्रोग्रामर्स डे 2025 उत्साह और नवाचार के साथ मनाया गया

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ ने प्रोग्रामर्स डे 2025 को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना, सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना तथा तकनीक की असीम संभावनाओं का उत्सव मनाना था। कार्यक्रम में उत्तरांचल विश्वविद्यालय, ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, कोर विश्वविद्यालय, वीर मदहो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाइट २.० इवेंट में दीपक कुमार वंश गम्भीर विजेता रहे, विनय जोशी और मोहित चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, और अर्मान अली एवं भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, वेब क्राफ्टर्स में आदर्श नैथानी और आर्यन को विजेता घोषित किया गया, जबकि सुरजीत कुमार और हिमांशु (BSc IT) रनर-अप रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. धर्म बुद्धि, कुलपति- उत्तरांचल विश्वविद्यालय, प्रो. सोनल शर्मा, निदेशक-उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ और डॉ. समीर देव शर्मा, की उपस्थिति में हुआ।
इस आयोजन की मुख्य विशेषता इंटरयूनिवर्सिटी टेक हैकथॉन बाइट २.० और वेब क्राफ्टर्स रहा। इसे डॉ. स्वाति सिंह और श्री आशिष भट्ट द्वारा आयोजित किया गया, तथा सुश्री रश्मि कुक्साल, सुश्री दिव्या रावत और श्री मनीष नेगी के सहयोग से सफल बनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधनों ने प्रतिभागियों को उभरती तकनीकी प्रवृत्तियों का अन्वेषण करने, विचार साझा करने और उपयोगी संपर्क बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सभी स्तरों के प्रतिभागियों के लिए विविध गतिविधियों का मंच प्रदान करता है।
डॉ. समीर देव शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय सुश्री मनीषा सैनी, सुश्री मनीषा खंडूजा और पूरे उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ फैकल्टी द्वारा किया गया। प्रोग्रामर्स डे 2025 पूरी तरह से सफल रहा और यह छात्रों में नवाचार, सहयोग और तकनीकी उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.