निराश कर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : डा प्रतिमा सिंह

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता डाक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा कि आपदाग्रस्त उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें थी । पर प्रधानमंत्री पैकेज के मसले पर पूरे प्रदेश को निराश कर दिया । उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाकर भोली भली प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया है। आज प्रदेश आपदा से जूझ रहा है । सरकारी आंकड़ों के हिसाब से ही प्रदेश को 2500 करोड़ का नुकसान इस मानसून में हुआ है इस समय केंद्र से एक अच्छे पैकेज के साथ साथ ये भी उम्मीद थी की वो इस प्रदेश को आपदा ग्रस्त प्रदेश घोषित करें पर मोदी जी तो ऊँठ के मुँह में जीरा देकर चले गए इस राशि से तो जो नुक़सान प्रदेश को हुआ है उसकी भरपाई भी नहीं हो पाएगी, बड़े शर्म की बात है ये की अपने मुख्यमंत्री ने जितना मांगा उतना भी नहीं दे पाए नरेंद्र मोदी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.