देहरादून । नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज देश के महान सपूत क्वार्टरमास्टर हवलदार स्वर्गीय वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के अवसर पर वीर अब्दुल हमीद चौक (तहसील चौक) पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
स्मरण रहे की वीर अब्दुल हमीद की मृत्यु 10 सितंबर 1965 को पाकिस्तान भारत युद्ध के दौरान अल्प आयु में हो गई थी उनका जन्म एक जुलाई 1933 को हुआ था
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ़ वारसी ने बताया की अल्प आयु में ही वीर अब्दुल हमीद ने सन 62 का युद्ध जो चीन से हुआ और सन् 65 का युद्ध जो पाकिस्तान से हुआ दोनों में अब्दुल हमीद ने अपनी वीरता से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे पाकिस्तान को अमेरिका के द्वारा दिए गए पैटर्न टैंक जिस पर पाकिस्तान बहुत नाज़ कर रहा था उन टैंकों को उड़ाने में वीर अब्दुल हमीद का बहुत बड़ा हाथ था और अब्दुल हमीद के इस कारनामें से पाकिस्तान पूरी तरह हिल गया था और पैटर्न टैंक उड़ाते हुए फिर अब्दुल हमीद वीरगति को प्राप्त हुए और देश का नाम रोशन किया वीर अब्दुल हमीद ने पाकिस्तान और भारत के युद्ध के दौरान युद्ध भूमि में यह दिखा दिया कि वह कितने बड़े देशभक्त थे वह देश को सर्वोच्च रखने में वीरता से लड़े और देश के लिए शहीद हो गए देश ऐसे वीर शहीद को कभी नहीं भूल पाएगा हम सदैव वीर अब्दुल हमीद के ऋणी रहेंगे समिति ने जिला प्रशासन से वीर अब्दुल हमीद चौक पर उनके नाम की पट्टीका लगाए जाने की मांग की जिससे दूर से ही लोगों को यह दिखे कि यह चौक किस शाहिद के नाम से है
वीर अब्दुल हमीद को याद करने वालों में समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल,दानिश नूर ,प्रदीप कुकरेती, इलियास कुरैशी ,जय बिष्ट, सुशील विरमानी, विजेंद्र रावत, इम्तियाज अहमद ,पारस यादव, आदि मौजूद रहे
