After Header-1

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

रामगढ़। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक की अवधि को पूरे राज्य में नशा मुक्ति अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के पहले दिन मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर से जागरूकता वाहनों के रोस्टर आदि की जानकारी ली एवं वाहनों के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, सार्वजनिक क्षेत्रों आदि में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। गौरतलब होकि जागरूकता एलईडी वाहनों के द्वारा ऑडियो विजुअल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए नशा मुक्ति से संबंधित कंटेंट का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ शंकर चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.