शिव शंकर तिवारी बने वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के रामगढ़ जिला अध्यक्ष संगठन के हितों की रक्षा करते हुए समर्पण भावना के साथ करूँगा काम;शिव शंकर

रामगढ़।यूनियन अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत और भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध पत्रकार यूनियन,वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के झारखण्ड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी के अनुमति से चितरपुर जवाहर पथ निवासी शिव शंकर तिवारी(शिबू)को वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया का रामगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की आप संगठन के नीतियों के तहत पत्रकारों की हित की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहते हुए संगठन हित में कार्यरत रहेंगे।अपनी नियुक्ति पर शिव शंकर तिवारी नें कहा की संगठन नें जो विश्वाश जताते हुए मेरे कंधों पर जो दायित्व दिया गया है उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वाह करते हुए पत्रकार हित में कार्य करता रहूँगा।आगे कहा की इस नियुक्ति के लिए मैं वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हुँ।इस मनोनयन के बाद कई पत्रकारों नें इन्हें बधाई देते हुए कहा की हमेशा अपनी आवाज को मुखरता से रखने वाले तिवारी जी के आने से संगठन में मजबूती और कलमकारों में एकता की नई दिशा तय करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.