After Header-1

बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

गोला।आगामी बकरीद पर्व को लेकर गोला थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी समरेश कुमार भंडारी ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।बैठक में बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाएं।

किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की गई।बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

मौके पर कमाल शहजादा, जनार्दन पाठक, प्यारेलाल महतो, मनोज महतो, पूर्व मुखिया वीणा देवी, जितेंद्र साहू, सुरेश रजक, उपमुखिया अकबर अंसारी, आदिल इनामी, यहिया जफर, गुलाम सरवर, गुलाम अंसारी, जावेद अंसारी, विकास मणि पाठक, अनवर अंसारी, सुनील कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.