सुकरासा नदी पर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पथरी क्षेत्र में सुकरासा नदी पर पुल निर्माण की प्रशासनिक व बजट स्वीकृति मिलने पर स्थानीय निवासियों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया।

कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को गणेश जी की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनहित में हर कार्य शीघ्रता के साथ होगा। कोई भी क्षेत्र हो वहां के निवासियों की समस्याओं को देखते हुए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पुल का निर्माण मजबूती और मानकों के साथ होगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ सभी क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सुकरासा नदी के पुल के बनने से अनेकों गांवों का जनसंपर्क आसान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और जनहित के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। जनता को सिर्फ अपनी समस्या उन तक पहुंचानी है, जिस पर तत्काल अमल होता है।

इस मौके पर उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, अंकित चौहान, सतीश कुमार प्रधान, शुभम चौधरी, श्रवण चौहान, सौरभ शर्मा, सचिन चौहान, नीरज सैनी, आदेश सैनी, मंजीत कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन चौहान, राजकुमार चौधरी, दिनेश चौहान, रमेश ममगई, जर्नल सिंह, ब्रहमपाल कश्यप आदि शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.