उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, दो लोग संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी

उत्तराखंड में दो मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है। जानकारी के मुताबिक महिला एक चिकित्सक भी है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

डॉक्टर टम्टा ने देशभर में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र में यदि कोरोना, इन्फ्लूएंजा या सार्स जैसी बीमारी के मामलों का समूह (क्लस्टरिंग) सामने आता है तो वहां त्वरित जांच की व्यवस्था के साथ-साथ रोकथाम के उपाय लागू किए जाएंगे।

स्थानीय स्तर पर कोई मामला नहीं

डॉक्टर टम्टा ने बताया कि राज्य में अभी स्थानीय स्तर पर कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियातन सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आक्सीजन, दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.