वर्ड पॉवर चैंपियनशिप कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत संचालित India’s First Foundational Literacy and Numeracy (FLN) Championship Program, जो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय निहार शांति इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम के वर्ड पॉवर चैंपियनशिप के तर्ज पर एक नवाचारी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिले से कुल 1600 शिक्षक एवं 16000 छात्र शामिल हुए। पूरे राज्य से अब तक 7.75 लाख से अधिक छात्र एवं 74000 शिक्षक पंजीकृत हो चुके हैं।

रामगढ़ जिला शिक्षा पदाधिकारी की स्वीकृति से आज चयनित **23 छात्रों** एवं **20 शिक्षकों** का *पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह* जिला परियोजना कार्यालय में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर 20 शिक्षकों एवं 23 छात्रों के साथ-साथ 6 उत्कृष्ट संकुल साधन सेवियों एवं FLN चैंपियनशिप में उत्कृष्ट काम करने वाले 4 प्रखंड स्तरीय team यथा BEO, BPO को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। सभी शिक्षकों एवं उनके छात्रों ने राज्य एवं जिला स्तरीय FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने **विद्यालय** एवं **गांव** का नाम रोशन किया।

आज के कार्यक्रम में **ADPO श्री नलिनी रंजन** एवं **APO श्री कुमार राज, रामगढ़** ने शिक्षकों एवं छात्रों का **मनोबल बढ़ाया** तथा उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे इसी प्रकार मेहनत कर **अगले वर्ष भी रामगढ़ जिले को अव्वल** बनाए रखें।

**अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री नलिनी रंजन** द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों से *प्रतिक्रिया* प्राप्त की गई तथा *FLN चैंपियनशिप* (पूर्व में वर्ड पॉवर चैंपियनशिप) के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जैसा कि विदित है, पूर्व में *वर्ड पॉवर चैंपियनशिप* प्रतियोगिता में वर्ष 2022 में **कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक, रामगढ़** की छात्रा **निविका कुमारी** ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर **राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान** प्राप्त किया था। उसी प्रकार 2023 में उसी विद्यालय के छात्र **आदर्श कुमार** ने राज्य स्तर पर **तृतीय स्थान** प्राप्त किया।

यह सफलता **शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन** एवं **विद्यालय टीम के अथक प्रयासों** से संभव हो पाई। वर्ष 2025 में रामगढ़ जिले से **सात छात्र** राज्य स्तरीय FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसमें रामगढ़ ब्लॉक के *कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक* के छात्र **आदर्श कुमार सिंह** ने **चौथा स्थान** एवं गोला ब्लॉक के *प्राथमिक विद्यालय हरिजन, गोला* की छात्रा **पल्लवी कुमारी** ने *गणित विषय* में **चौथा स्थान** प्राप्त किया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन **झारखंड परियोजना कार्यालय के मार्गदर्शन** में किया गया, जिसमें *Marico Nihar Shanti Pathshala* एवं *LeapForWord* की राज्य टीम की ओर से  श्री मुकेश कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर) द्वारा कार्यक्रम की **समग्र जानकारी एवं आगामी शैक्षणिक वर्ष हेतु *FLN चैंपियनशिप* के उद्देश्यों को साझा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.