छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, सर्च ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर‍ जिले में जवानों ने माओवादियों की एक बड़ी टीम को घेर लिया है। सुबह से चल रही फायरिंग में 30 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है।

माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है।अभी मुठभेड़ की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है।  नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक माओवादियों के के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना मिलने पर डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव का अबूझमाड़ में ऑपरेशन चलाया है। बुधवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.