उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक

रामगढ़:  सोमवार को उपायुक्त  चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति से प्राप्त 4 मामलों यथा झारखंड ऊर्जा संधारण निगम लिमिटेड 400 केवी पतरातू से कोडरमा संचरण लाइन निर्माण, कुम्हारदगा चाड़ी कुसुमडीह कल्याणपुर तिरला हरिबांध नावाडीह एवं केनके में निर्माणाधीन 132 के.वी डबल सर्किट गोला से सिल्ली तक संचरण लाइन निर्माण, ग्राम इचाकडीह एवं लईयो में झारखंड उत्खनन परियोजना निर्माण, मरार एवं नई सराय में बिहार फाऊंडरी एवं कास्टिंग लिमिटेड प्लॉट तक पानी पाइपलाइन निर्माण के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला परिषद सदस्य, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.