After Header-1

भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर प्रतिबंध, दिलीप घोष से आयोग ने मांगा जवाब

कोलकाता। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने  मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के बाद मंगलवार को अब भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया है। वह 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक किसी भी माध्यम से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगें। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई राहुल सिन्हा के कूचबिहार के शीतलकुची में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत को लेकर दिए  गए विवादित बयान को लेकर की गई है। सिन्हा ने शीतलकुची की घटना पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि केंद्रीय बलों को चार नहीं बल्कि आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी। इसी मामले में तृणमूल द्वारा आयोग से शिकायत और कार्रवाई की मांग पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की है। दूसरी ओऱ शीतलकुची कांड को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.