After Header-1

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में बुधवार वीर कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने कुंवर सिंह के जीवन और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना एवं आचार्य अमरदीप के द्वारा वीर कुंवर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में भैया बहनों ने बड़े ही उत्साह के साथ वीर कुंवर सिंह की जीवनी, 1857 ई. की गौरव कथा,प्रेरक जीवन प्रसंग प्रस्तुत किया।प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने वीर कुंवर सिंह को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पुरोधा, अतुलनीय पराक्रम एवं शौर्य का प्रतीक एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। साथ ही उन्होंने वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं प्रमुख रूप से 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को प्रमुखता से याद किया।
कार्यक्रम में भैया बहनों के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे शिशु वर्ग भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-धैर्यष झा,द्वितीय-आयुष कुमार,तृतीय-काव्या बक्शी तथा चित्रकला में प्रथम-आकांक्षा कुमारी,द्वितीय-स्मृति कश्यप,तृतीय-नव्या श्री वही बाल वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-सूर्यांश रंजन,द्वितीय-विभा भट्टाचार्य,तृतीय-देवांशु राज तथा चित्रकला में प्रथम-उषा गोराई,द्वितीय-प्रतिमा कुमारी,तृतीय-रीत कुमारी प्राप्त किये,जिन्हें पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आचार्या डॉ गायत्री कुमारी के द्वारा किया गया।
इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया और वीर कुंवर सिंह जैसे महान नायकों को याद करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य अमरदीप नाथ शाहदेव,शशि कान्त,सेखर कुमार,इंद्रजीत सिंह,गौतम कुमार,राकेश कुमार सहाय,ममता कुमारी,अंजली कुमारी,श्वेता पंडा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.