After Header-1

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ जेनेसिस-2025 का भव्य समापन

300×250 ADS-1

मैनेजमेंट, तकनीक, फैशन और संगीत के रंग में रंगा चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव

देहरादून।डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी का चार दिवसीय वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव जेनेसिस-2025 बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल की ऊर्जावान और संगीतमय प्रस्तुति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ और जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस ने माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया।

इस वर्ष के जेनेसिस में पूरे भारत से 37 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने भाग लिया, जिनमें 19 संस्थान देहरादून से और 18 संस्थान देश के प्रमुख शहरों — जैसे दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, गोवा, पुणे, पंजाब और राजस्थान — से शामिल हुए। इसने जेनेसिस को एक राष्ट्रव्यापी प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक संवाद का अनूठा मंच बना दिया।

दूसरे और तीसरे दिन मेन्फेस्ट और टेकफेस्ट के तहत बिज क्विज, जस्ट ए मिनट, वाद-विवाद प्रतियोगिता, और ऑटोबोट फिनाले जैसे कई शैक्षणिक व तकनीकी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्रों ने तर्कशक्ति, संवाद कौशल और नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

300×600 ADS-2

फैशन शो और कल्टफेस्ट के सिंगिंग व डांसिंग ग्रैंड फिनाले ने सांस्कृतिक शाम को जीवंत कर दिया। छात्रों ने आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता से भरपूर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

ब्रेंड एड 2025 प्रतियोगिता में MBA इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को कुल चार लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
फुटबॉल टूर्नामेंट में DBS Global University की टीम विजेता बनी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि डीबीएस के छात्र शैक्षणिक और सांस्कृतिक ही नहीं बल्कि खेलों में भी अग्रणी हैं।

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री व्योमकेश दुबे ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और छात्रों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

इस पूरे भव्य आयोजन के संचालन और मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
• अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल
• उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल
• चांसलर डॉ. संजय जसोला
• प्रो-वाइस चांसलर श्री राजीव भारद्वाज
• प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मनीष प्रतीक
• निदेशक श्री सुरेश अय्यर
• सहायक निदेशक प्रो. नवज्योति नेगी
• रजिस्ट्रार श्री रोहित रस्तोगी
एवं समस्त फैकल्टी, स्टाफ व आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन में अभूतपूर्व योगदान दिया।

इस अवसर को और भी विशेष बनाने वाला सम्मान था एसके एजुकेशन ट्रस्ट की प्रथम ट्रस्टी श्रीमती सत्या देवी की गरिमामयी उपस्थिति और उनका आशीर्वाद। उनके द्वारा शिक्षा और संस्थान निर्माण में दिया गया योगदान अत्यंत प्रेरणास्पद और अमूल्य है।

जेनेसिस 2025 न केवल प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव बन गया जिसने छात्रों को राष्ट्रव्यापी मंच, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को उजागर करने का अवसर प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.