प्रो नेशनल ओपन किकबॉक्सिंग लीग में गोल्ड मेडल एवं प्रो चैंपियनशिप बेल्ट प्राप्त करने पर खिलाड़ी कार्तिक शौर्य को उपायुक्त ने किया सम्मानित

रामगढ़: दिनांक 15 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक नवाब अली पार्क कोलकाता में आयोजित प्रो नेशनल ओपन किकबॉक्सिंग लीग में रामगढ़ शहर के जारा टोला निवासी खिलाड़ी श्री कार्तिक शौर्य द्वारा गोल्ड मेडल एवं प्रो चैंपियनशिप बेल्ट प्राप्त करने पर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी श्री कार्तिक शौर्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उपायुक्त ने कार्तिक शौर्य से उनके खेल के बारे में कई जानकारियां ली एवं आगे भी इसी तरह अपना व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.